मदर एथीना स्कूल में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का आयोजन

मदर एथीना स्कूल में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का आयोजन

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में शनिवार को सत्र 2025-26 की प्रथम सामयिक मूल्यांकन की परीक्षाओं के पश्चात अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों के विषय में शैक्षणिक तथा व्यावहारिक ज्ञान साझा करने के लिए अभिभावक-शिक्षक सभा का आयोजन किया गया। 

इसके अंतर्गत विद्यार्थियों के आगामी शिक्षण से संबंधित उनको कैसे और किस तरह से बेहतर से बेहतर परिणाम हेतु तैयार करना है तथा उनके लिए क्या-क्या और सावधानियां बरतनी है ताकि वे अपने शिक्षण एवं व्यावहारिक ज्ञान में बदलाव और सुधार ला सकते हैं, इससे संबंधित शिक्षकों एवं अभिभावकों के मध्य चर्चा की गयी। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि अभिभावक-शिक्षक सभा का उद्देश्य बच्चे के सतत विकास के संबंध में शिक्षकों और अभिभावकों के मध्य विद्यार्थी के सुनहरे भविष्य हेतु चर्चा करते हुए अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना तथा बेहतर प्रयास हेतु तत्पर रहना है।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto