चकरोड के विवाद में फायरिंग, एक की मौत, तीन घायल
SAB KI BAAT
Apr 30 2025
3310
चन्दौसी (सम्भल)। थाना कुढफतेहगढ क्षेत्र के गांव भीकनपुर में जमीन के विवाद में हुए खूनी संघर्ष में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
विवाद भीकनपुर रकवा मौहम्मद गंज कस्बे में चकरोड को लेकर था। ग्रामीणों के अनुसार एक ही कुनबे के दो लोगों के मध्य ये विवाद काफी समय से चल रहा था। दोनों पक्षों की ओर से थाना समाधान दिवस में शिकायतें की गयी थीं। उसी समस्या को लेकर नपत भी की गई पर मामला नहीं सुलझ पाया। बुधवार को सुबह साढे सात बजे के करीब जब मनरेगा के मजदूरों द्वारा मिट्टी खोदकर चकरोड डालने का कार्य किया जा रहा था तभी दूसरा पक्ष भी वहां आ गया। एक पक्ष के साहब सिंह यादव मौके पर मौजूद थे। दूसरे पक्ष के सुभाष यादव से उनका झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद सुभाष पक्ष के लोगों ने लाइसेंसी राइफल व तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से साहब सिंह मौके पर ही ढेर हो गए। जब साहब सिंह के परिजन उन्हें बचाने पहुंचे तो उन पर भी फायरिंग की गई, जिसमें उनका बेटा और दो भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गये। दूसरी ओर हमलावर पक्ष की ओर से भी एक व्यक्ति घायल हुआ है। आरोप है कि साहब सिंह के परिवार वाले पहले उसे मार रहे थे। जब उसे नहीं छोड़ा तब दूसरा पक्ष अपने घर से लाइसेंसी हथियार निकालकर लाया और फायरिंग कर दी। हाथ में असलहे देखकर मनरेगा के मजदूर काम छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों के अनुसार,इस दौरान करीब 20 राउंड फायर हुए। ग्रामीणों द्वारा थाना कुढ़फतेहगढ को सूचना दी गई। मौके पर एसओ थाना बनियाठेर राधेश्याम शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। उपजिलाधिकारी निधि पटेल भी राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचीं और जमीन की नपत कराई और चकरोड डालने के निर्देश भी दिए।
ग्रामीणों के अनुसार यह विवाद काफी पहले से चल रहा था। मेढ़ पर पेड़ भी लगा रखे थे। उनको लेकर भी विवाद था।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
967
-
बदायूं समाचार
636
-
गतिविधियां
538
-
जिला
182
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
