छोटे सरकार के उर्स के मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने की चादरपोशी

छोटे सरकार के उर्स के मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने की चादरपोशी

साथियों के साथ दरगाह पहुंचे पूर्व मंत्री, भाईचारा व देश की एकता के लिए की दुआ

सबकी बात न्यूज

बदायूं। हज़रत शाह विलायत (छोटे सरकार) के उर्स के मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रजा ने चादरपोशी व गुलपोशी की। उन्होंने खासतौर से दुआ की कि हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई व हिन्दुस्तान में जितने भी मजहब के लोग रहते हैं, उनमें प्यार, मोहब्बत का रिश्ता मजबूत रहे और आपस में भाईचारा बना रहे। उन्होंने मुल्क की तरक्की की दुआ करते हुए कहा कि बेरोजगार को रोजगार मिले, गरीब की गरीबी खत्म हो और बीमार को शिफा मिले, यही वह चाहते हैं।  

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा लगभग 20 साल से रोजाना छोटे सरकार की दरगाह पर हाजिरी लगाने जाते हैं। यहां तक कि पूरे जिले में पूर्व मंत्री की छोटे सरकार में रोजाना हाज़िरी मशहूर है। इस बार भी छोटे सरकार के उर्स पर हजारों की भीड़ जमा हुई, कुल शरीफ़ में आने वाले जायरीनों ने अपने-अपने हक में दुआ की। पिछले करीब दो दशकों से उर्स के मौके पर हाजिरी के साथ आबिद रजा छोटी ज्यारत में कैंप लगाकरअपने साथियों के साथ चादरपोशी करके बैठते हैं तथा उर्स में आने वाले जायरीनों का इस्तकबाल करते हैं तथा वहां लंगर कराते हैं। बृहस्पतिवार को भी यह क्रम जारी रहा। उन्होंने दरगाह में चादरपोशी व गुलपोशी करके मुल्क की खुशहाली की दुआ की। इस मौके पर सभासद भूरे पीर जी, सभासद अनवर खां, नवेद, अबरार, राजा, मुशहाइद, फरहत अली, अफसर अली खां, पप्पन, रिजवान बब्लू, दानिश, अनीस सिद्दीकी, यूनुस अल्वी, कौसर अली समेत कई लोग मौजूद रहे।

------

पिछले दिनों होली पर पुजारियों में बांटे थे वस्त्र

बदायूं। सभी धर्म बराबर हैं तथा सभी को एक दूसरे का सम्मान करने के साथ-साथ मोहब्बत के साथ रहना चाहिए, इसका संदेश देने के लिए पूर्व मंत्री आबिद रजा हमेशा प्रयासरत रहते हैं। होली पर नये वस़्त्र पहनने की परंपरा है, जिसके मद्देनजर पूर्व मंत्री ने होली के मौके पर शहर के सभी मंदिरों के पुजारियों को नये वस्त्र भेंट करके एकता का संदेश दिया था।

-------

बिना भेदभाव के हो रहे शहर में विकास के काम

बदायूं। सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देने का ही नहीं, आबिद रजा का लगातार यह भी प्रयास रहता है कि शहर के विकास कार्यों में भी कभी पक्षपात नहीं हो पाए। यही वजह है कि उनकी पत्नी और नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा द्वारा शहर के सभी वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।  

-----------

संबंधित खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

- सियासत में सौहार्द की पहल...'राजनीति' नहीं, प्रेम और सामाजिक सद्भाव का संदेश देने की कोशिश

https://sabkibaat.in/post/initiative-of-harmony-in-politics---not--politics--an-attempt-to-give-the-message-of-love-and-social-harmony


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto