बीड़ी ने ले ली जान...पहले बिस्तर सुलगा, फिर जल गए बुजुर्ग

बीड़ी ने ले ली जान...पहले बिस्तर सुलगा, फिर जल गए बुजुर्ग

बदायूं। बीड़ी पीने के दौरान एक दिल दहलाने वाला हादसा हो गया। लकवाग्रस्त बुजुर्ग बिस्तर पर लेटे-लेटे बीड़ी पी रहे थे कि तभी चिंगारी से बिस्तर ने आग पकड़ ली। पहले बिस्तर सुलगा और फिर बुजुर्ग जल गए।

यह दिल दहलाने वाला हादसा बिल्सी का है मोहल्ला संख्या पांच में करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग नौबतराम रहते थे। उन्हें कुछ समय पहले लकवा हो गया था, जिससे वह चल फिर नहीं पाते थे  बोलने में भी उन्हें परेशानी होती थी। बताते हैं कि सोमवार को वह बिस्तर पर लेटे-लेटे बीड़ी पी रहे थे। इसी दौरान बीड़ी की चिंगारी बिस्तर पर गिर गई और बिस्तर सुलगने लगा। जब तक नौबतराम को इसका पता चलता तब तक बिस्तर आग पकड़ चुका था। लकवाग्रस्त होने के कारण न तो वह भाग पाए और न ही चीख पाए। परिजनों को जब तक इसका पता चला तब तक बुजुर्ग नौबतराम काफी जल चुके थे। परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto