भाजपा प्रत्याशी को वोट नहीं देंगे पार्टी कार्यकर्ता....करेंगे 'नोटा' का इस्तेमाल

भाजपा प्रत्याशी को वोट नहीं देंगे पार्टी कार्यकर्ता....करेंगे 'नोटा' का इस्तेमाल

खबर से संबंधित वीडियो देखने को हमारे यूट्यूब चैनल पर जाएं-

www.youtube.com/@sabkibaatbdn24

------

बदायूं। मारपीट के एक मामले में कार्रवाई न होने से गुस्साए भाजपा के कुछ कार्यकर्ता बुधवार को विरोध पर उतर आए। उन्होंने न केवल नोटा लिखे कागज लेकर विरोध प्रदर्शन किया बल्कि घरों के आगे भी पोस्टर चस्पा कर दिए। खास बात ये रही कि जिन घरों पर ये पोस्टर चिपकाए गए उन्होंने भी कार्यकर्ताओं का समर्थन किया।

मामला उझानी का है। पिछले महीने भाजपा के बूथ लेबल कार्यकर्ता  अंशुल शर्मा के साथ मारपीट की वारदात हो गई थी। इसकी रिपोर्ट भी उन्होंने आरोपियों के खिलाफ करा दी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। कई बार कहने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री अंकुर वार्ष्णेय, अमित शर्मा, अंशुल, आदि ने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ नोटा का प्रयोग करने की चेतावनी देते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंनें नझिायाई मोहल्ले में तमाम घरों के आगे भी नोटा संबंधी पोस्टर चस्पा कर दिए। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto