न मानक, न सुरक्षा इंतजाम...स्वीमिंग पूल में चली गई आठ साल के बच्चे की जान

न मानक, न सुरक्षा इंतजाम...स्वीमिंग पूल में चली गई आठ साल के बच्चे की जान

अलापुर क्षेत्र के अमादपुर में चल रहा था पूल, डूबकर हुई मासूम की मौत

सबकी बात न्यूज

बदायूं। बिना मानक और सुरक्षा इंतजामों के चल रहे एक अवैध स्वीमिंग पूल ने एक आठ साल के बच्चे की जान ले ली। बच्चे की पूल में डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद पूल संचालक फरार हो गया। 

मामला अलापुर क्षेत्र के अमादपुर स्थित एक स्वीमिंग पूल का है। गांव निवासी जफर अलवी दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। उसका आठ साल का बेटा हसनैन शनिवार को अपने चाचा के साथ अमादपुर स्थित स्वीमिंग पूल में नहाने गया था। बताया जाता है कि यहां अभी निर्माण कार्य चल रहा है साथ ही सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं हैं। नहाते समय हसनैन पानी में डूब गया। उसके चीखने पर जब तकउसे निकालकर अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसकी हालत काफी बिगड़ चुकी थी। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले उसे डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक स्वीमिंग पूल संचालक गेट का ताला लगाकर फरार हो गया। आठ साल का हसनैन अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। 

------

डेढ़ महीने से चल रहा था स्वीमिंग पूल

बदायूं। ग्रामीणों के अनुसार, करीब डेढ़ माह पहले इस स्वीमिंग पूल की शुरुआत हुई थी। गर्मी होने के कारण सैकड़ों लोग यहां रोजाना पहुंच रहे थे लेकिन यहां सुरक्षा के कोई साधन उपलब्ध नहीं थे। भीड़ बढ़ने पर भी संचालक द्वारा लापरवाही बरते जाने के कारण ही बच्चे की जान चली गई। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto