रुह कांप गई जब देखा ऐसा नजारा...बदबू से हो रहा था बुरा हाल, पेड़ पर लटककर सड़ चुकी थी लाश
SAB KI BAAT
May 17 2026
4430
छह दिन पहले दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला था युवक
सबकी बात न्यूज
बदायूं। छह दिन पहले दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकले युवक की लाश गांव के बाहर झाड़ियों में एक पेड़ पर लटकी मिली। लाश बुरी तरह सड़ गल चुकी थी। वहां पहुंचे लोगों का बदबू से बुरा हाल हो गया।
मामला अलापुर क्षेत्र के गांव नवादा का है। रविवार को गांव के कुछ लोग गांव से बाहर स्थित जंगल की तरफ गए थे। यहां उन्हें भयंकर बदबू का एहसास हुआ तो वे उत्सुकतावश झाड़ियों की तरफ चले गए। यहां उन्होंने जो नजारा देखा, उसे देखकर उनके होश उड़ गए। बुरी तरह क्षत विक्षत एक शव पेड़ पर कपड़े के सहारे लटका था। शव की हालत इतनी खराब थी कि कई जगह का मांस तक गायब हो गया था और वहां कंकाल नजर आ रहा था।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कोई उसे पहचान नहीं पाया। बाद में उसकी पहचान गांव के ही मायादीन के रूप में हुई। परिवार वालों के अनुसार, छह दिन पहले वह दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकल गया था। वह दिल्ली में मजदूरी करता था, इसलिए परिजन ने सोचा कि वह वहीं पहुंच गया होगा। हालांकि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।
------
मायके में रह रही थी पत्नी
बदायूं। मायादीन की शादी करीब चार साल पहले शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के जरियनपुर से हुई थी लेकिन शादी के बाद से ही दोनों में अनबन रहने लगी। इसके बाद मायादीन की पत्नी अपनी दो साल की बेटी को लेकर मायके चली गई। तब से वह वहीं रह रही थी।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
967
-
बदायूं समाचार
636
-
गतिविधियां
538
-
जिला
182
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
