हत्या या आत्महत्या...ससुराल में रह रहा था युवक, फांसी पर लटका मिला शव

हत्या या आत्महत्या...ससुराल में रह रहा था युवक, फांसी पर लटका मिला शव

बदायूं। ससुराल में रह रहे युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। वह होली पर यहां आया था। युवक के परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। 

कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र के गांव सुझावली निवासी 30 वर्षीय विजेंद्र अपनी पत्नी व बच्चों के साथ दिल्ली रहता था। उसकी ससुराल कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बिरौतिया में है। बताते हैं कि करीब आठ साल से उसने ससुराल को ही अपना ठिकाना बना रखा थां। होली पर वह दिल्ली से ससुराल आया था। बृहस्पतिवार शाम को विजेंद्र का शव फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना पर विजेंद्र के घर वाले तथा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। विजेंद्र के घर वालों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto