बाबा तरसेम की गोली मारकर हत्या..देखें वीडियो

बाबा तरसेम की गोली मारकर हत्या..देखें वीडियो

सब की बात न्यूज। नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाबा तरसेम सिंह बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे कुर्सी पर बैठे हुए थे। तभी दो लोग बाइक पर आए और उन पर गोली चला दी। उन्हें दो गोली मारी गईं। गोलियां लगते ही वह कुर्सी से गिर पड़े। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हत्या की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। 

इधर डेरा कार सेवा के प्रतिनिधि सरदार भगत सिंह समेत सिख समाज के ग्रीश जुनेजा, हरभजन सिंह, सुरजीत सिंह, करतार सिंह, जीत सिंह जुनेजा आदि ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। सरदार भगत सिंह ने कहा कि ये ह्रदय को झकझोर देने वाली घटना है। ऐसे महान पुरुष की हत्या करने वालों को जल्द पकड़कर कठोर से कठोर सजा देनी चाहिए। बाबा तरसेम सिंह जी ने अपना सारा जीवन दूसरों की सेवा में लगा दिया था। 



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto