बगैर वेतन और बोनस के न मने पालिका कर्मियों की दिवाली, पालिकाध्यक्ष ने डीएम से की मांग

बगैर वेतन और बोनस के न मने पालिका कर्मियों की दिवाली, पालिकाध्यक्ष ने डीएम से की मांग

बदायूं। शहर नगर पालिका में किसी स्थायी ईओ की नियुक्ति न होने के कारण पालिका कर्मियों की दिवाली बगैर वेतन और बोनस के इस बार कहीं फीकी न रह जाए। इससे चिंतित पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने डीएम निधि श्रीवास्तव को पत्र भेजकर किसी अधिकारी की नियुक्ति की मांग की है। 

बदायूं नगर पालिका में काफी समय से कोई स्थायी ईओ नहंी हैं। ऐसे में सिटी मजिस्ट्रेट ही प्रभारी ईओ का काम देख रहे हैं। इस समय सिटी मजिस्ट्रेट व प्रभारी ईओ के रूप में देवेंद्र पाल ंिसंह की तैनाती है। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने डीएम को दिए पत्र में कहा है कि इस समय सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र पाल ंिसह प्रभारी ईओ का काम देख रहे हैं लेकिन संज्ञान में आया है कि विगत 14 अक्टूबर से वह अवकाश पर चल रहे हैं। अगले सप्ताह दिवाली का त्योहार है जिसके चलते शासन द्वारा कर्मचारियों को उनका वेतन/बोनस/पेंशन आदि का भुगतान दिवाली से पूर्व किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में आदेश के अनुपालन के लिए सिटी मजिस्ट्रेट के अवकाश पर होने की दशा में किसी अन्य अधिकारी को नामित किए जाने की आवश्यकता है ताकि कर्मचारियों का त्योहार फीका न हो। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto