महीनों पहले दोनों अधिकारी संशकित थे कि हत्या हो सकती है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई
सबकी बात न्यूज
बदायूं। आजमगढ़ के सांसद और समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव ने एचपीसीएल में हुए डबल मर्डर में सीधे विधायक पर आरोप लगाया। कहा कि हत्या से पहले दोनों अधिकारी सशंकित थे कि उन पर हमला हो सकता है या उनकी हत्या हो सकती है इसकी जानकारी उन्होंने प्रशासनिक आला अधिकारियों को कई बार लिखित तथा मौखिक रूप से भी दी थी। इस सबके बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने इतने गंभीर मामले में लापरवाही जताई।
सांसद ने कहा कि उन्हें कहने में कोई संकोच नहीं है कि यहां के स्थानीय भाजपा विधायक और उनके स्वजातीय गुंडों ने मिलकर सरेआम इस दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया है। इस तथाकथित जीरो टॉलरेंस की सरकार में अधिकारी तथा आमजनता कोई भी सुरक्षित नहीं है। समाजवादी पार्टी यह मांग करती है कि पीड़ित परिवार वालों की मांग के अनुसार सीबीआई जांच कराकर दोषी अधिकारियों तथा राजनीतिक लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए़ जिससे पीड़ित परिजनों को न्याय मिल सके। इधर जब स्थानीय विधायक राजीव कुमार सिंह से उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया गया तो उनका फोन कनेक्ट नहीं हो सका।
स्वास्थ्य मंत्री बन गए 'बयान मंत्री'
बदायूं। इससे पहले धर्मेंद्र यादव ने अन्य मुद्दे भी उठाते हुए कहा कि देश पेट्रोलियम पदार्थों की कमी से जूझ रहा है तथा जनता लाइनों में लगी हुई है। सांसद ने कहा कि उन्होंने बदायूं के विकास में कोई कसर नहीं रखी परंतु आज बदायूं की दुर्दशा को देखकर मन बहुत द्रवित है। सपा सरकार में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराकर मात्र पंद्रह माह में ओपीडी शुरू करा दी गई थी। आज उस मेडिकल कॉलेज का बुरा हाल है। कहा कि पूरे जिले में सड़कों का जाल बिछवाया,बाईपास बनवाया, बदायूं बरेली फोरलेन बनवाया तथा सैकड़ों प्राथमिक, जूनियर,उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुलवाए, पूरा जिले का विद्युतीकरण कराया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि वह सिर्फ लंबी लंबी बातें करके बयान मंत्री बनकर रह गए हैं। अब 2027 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्य मंत्री बनेंगे और बदायूं सहित पूरा प्रदेश फिर विकास की पटरी पर दौड़ेगा।
------
ये रहे मौजूद
बदायूं। इस मौके पर पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, हाजी रईस, जगत सिंह, अवधेश यादव, स्वाले चौधरी, मोतशाम सिद्दीकी, मोहम्मद मियां, फरहत अली,ओमवीर सिंह, दलवीर सिंह यादव, राजू सिंह, शिवम राठौर, राहुल कुर्मी,सुनील यादव, राजीव राज गुप्ता, अली अल्वी, गुल्लू यादव, गजेंद्र सिंह, गुलफाम सिंह यादव, सतेंद्र पाल, मगद सिंह, प्रभात अग्रवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।





SAB KI BAAT
