हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में मदर एथीना के छात्र रहे अव्वल, फाइनल में दर्ज की जीत
SAB KI BAAT
Nov 07 2025
2080
स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया था जिला स्तरीय मैच का आयोजन
बदायूं। मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा बहेड़ी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में भारतीय हॉकी के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। इसमें जिले से स्टेडियम की टीम, ओलंपिक एसोसिएशन की टीम व अन्य टीमों के साथ मदर एथीना स्कूल की हॉकी की टीम ने मुकाबला किया और बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच में जीत अपने नाम दर्ज की। विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र में शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि हम अपने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों एवं अन्य शारीरिक तथा मानसिक प्रतियोगिताओं में विद्यालयी स्तर पर तथा विद्यालय के बाहर प्रतिभाग कराने का अवसर प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित करते रहते हैं। ऐसे अवसरों के माध्यम से उनमें अपने भीतर छिपी प्रतिभा को जानने व उसमें अपना भविष्य उज्ज्वल करने का मौका भी मिलता रहता है।

Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT