मदर एथीना स्कूल: परीक्षाफल देखकर खिल उठे चेहरे, मेधावियों को मिला सम्मान तो जमकर बजीं तालियां

मदर एथीना स्कूल: परीक्षाफल देखकर खिल उठे चेहरे, मेधावियों को मिला सम्मान तो जमकर बजीं तालियां

स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन

सबकी बात न्यूज

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में शैक्षणिक सत्र के समापन के अवसर पर ‘वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं मेधावी सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने पूरे वर्ष अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और बौद्धिक क्षमता से विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। 

परीक्षाफल की घोषणा के साथ ही समूचा विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कक्षा स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सभागार में विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत द्वारा स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों, कक्षा के सभी वर्गों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान अर्जित करने वाले विद्यार्थी को कप तथा प्रत्येक कक्षा के सभी वर्गों में शिक्षा के साथ-साथ अन्यसह-शैक्षणिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय देने वाले विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अभिभावकों के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण था जब उन्होंने अपने बच्चों को मंच पर सम्मानित होते हुए देखा।

-------

विद्यार्थियों के धैर्य और परिश्रम का परिणाम है रिजल्टः चयनिका

बदायूं। निदेशिका चयनिका सारस्वत ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आज का यह समारोह केवल परीक्षा के अंकों का उत्सव नहीं है, बल्कि हमारे विद्यार्थियों के धैर्य, परिश्रम के साथ-साथ उनके अभिभावकों और शिक्षकों के समर्पण का प्रमाण है। शिक्षा का वास्तविक अर्थ केवल साक्षर होना नहीं, बल्कि स्वयं को शिक्षा के अतिरिक्त खेलों एवं अन्य विविध अभिरूचियों में अपनी प्रखरता को प्रस्तुत करते हुए अपने अद्वितीय व्यक्तित्व का निर्माण करना है। मुझे गर्व है कि मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थी न केवल पढ़ाई में श्रेष्ठ हैं बल्कि विद्यालय में आयोजित विविध प्रकार की प्रतियोगिताओं के साथ-साथ नैतिक मूल्यों में भी अग्रणी हैं। सफलता एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, और आज की यह उपलब्धि भविष्य की बड़ी जीतों की नींव है। मैं सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने हमारे दूरदर्शी दृष्टिकोण पर विश्वास जताया।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto