'तेरी मां का वादी...'और फिर कार्यालय से धक्के मारकर बाहर निकाला शिकायतकर्ता को बदायूं के इस इंस्पेक्टर ने
SAB KI BAAT
Mar 28 2026
5410
बिसौली इंस्पेक्टर का अपने कक्ष से वादी को गाली देकर धकियाते हुए वीडियो हुआ वायरल तो एसएसपी ने लिया एक्शन
इंस्पेक्टर समेत एसआई निलंबित, जांच सीओ को सौंपी
सबकी बात न्यूज
बदायूं। बिसौली इंस्पेक्टर द्वारा एक शिकायतकर्ता को कोतवाली से गाली देकर और धक्के मारकर बाहर निकालने का वीडियो वायरल होने पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके साथ एसआई भूपेन्द्र यादव पर भी कार्रवाई की गई है।
बताया जाता है कि विगत तीन मार्च को एक बाइक और ई रिक्शा की भिड़त हो गई थी। इसकी शिकायत बाइक वाले ने कोतवाली में की थी। बताया जाता है कि इसी मामले में वह कोतवाली आया था। यहां कुछ ऐसी बात हुई की इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर अपना आपा खो बैठे और मां-बहन की गालियां देते हुए शिकायतकर्ता को धकियाकर अपने कार्यालय से बाहर कर दिया। एसएसपी ने इंस्पेक्टर और एसआई को निलंबित करते हुए मामले की जांच सीओ बिसौली सुनील कुमार को सौंपी है।
(देखिये वीडियो)-
कुछ लोग कह रहे, वादी ने किया गलत व्यवहार
बदायूं। इस मामले में कुछ लोगों का कहना है कि शिकायत कर्ता दूसरे पक्ष से दुर्घटना के मुआवजे के रूप मे ंरुपये मांग रहा था तथा कुछ लोग उसकी पैरवी में आए थे। यहां शिकायतकर्ता ने ही पुलिस से गलत व्यवहार किया, जिस पर इंस्पेक्टर आक्रोश में आ गए। हालांकि लोगों का यह भी कहना है कि यदि दूसरा पक्ष गलत भी था तो इंस्पेक्टर को इस भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए था क्योंकि यदि सामने वाला अपराधी भी है तो पुलिस तो अपराधी नहीं बन सकती।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
968
-
बदायूं समाचार
637
-
गतिविधियां
539
-
जिला
183
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
