काम करके लौटीं मां-बेटी तो घर के अंदर का था ये नजारा...होश उड़ गए दोनों के

काम करके लौटीं मां-बेटी तो घर के अंदर का था ये नजारा...होश उड़ गए दोनों के

बदायूं। उझानी में घरों में कामकाज करने वाली महिला तथा उसकी बेटी जब दोपहर में घर लौटीं तो घर के हालात देखकर उनके होश उड़ गए। चोर दिनदहाडे़ उनके घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवर समेत करीब डेढ़ लाख का माल ले उड़े थे। 

कस्बे के बहादुरगंज मोहल्ले में कांशीराम आवास बने हैं। यहां मंजीत सक्सेना भी रहते हैं। वह ड्राइवर हैं तथा बुकिंग पर कार चलाते हैं। उनकी मां तथा बहन घरों पर काम करती हैं। शुक्रवार को मंजीत गाड़ी लेकर कहीं चला गया था जबकि उससे पहले उसकी मां और बहन जा चुकी थीं। मंजीत ने घर पर ताला डाल दिया था। दोपहर में जब उसकी मां और बहन लौटीं तो दरवाजे का ताला टूटा था। वह अंदर गईं तो वहां सारा सामान फैला था। चोर उनके घर से नकदी और जेवर ले गए थे। यह देखकर उनके होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। मंजीत के लौटने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मंजीत के अनुसार, चोर सोने की चेन, अंगूठियां समेत अलमारी में रखे करीब 15 हजार रुपये भी ले गए हैं। उसने पुलिस को तहरीर दी है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto