शाहजहांपुर के फील्ड ऑफिसर से बदमाशों ने 1.40 लाख की नकदी लूटी

शाहजहांपुर के फील्ड ऑफिसर से बदमाशों ने 1.40 लाख की नकदी लूटी

बदायूं। मुजरिया में तीन बदमाशों ने एक प्राइवेट कंपनी के फील्ड ऑफिसर से एक लाख 40 हजार की नकदी लूट ली और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र के ग्राम दहलिया निवासी अभिनय मिश्रा सहसवान स्थित शिखा अर्बन एंड रूरल इंटरप्राइजेज कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने कहा कि मंगलवार 10 मार्च को वह कंपनी के मेंबरों से 1,40,640 रुपये एकत्र करके सहसवान स्थित कार्यालय लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे जब वह दरियापुर गांव के खंडजे वाले रास्ते से गुजर रहे थे कि तभी पहले से वहां बाइक लेकर खड़े तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उनके जेब में रखे रुपये लूट लिए। जब उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto
  • user by अनिरुद्ध यादव

    बहुत दुखद लेकिन इसका प्रशासन भी जिम्मेदार है।

    quoto
  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto