कायस्थ होली मेला में एकता का संदेश, बच्चों ने किया धमाल, मेधावियों का अभिनंदन

कायस्थ होली मेला में एकता का संदेश, बच्चों ने किया धमाल, मेधावियों का अभिनंदन

देर रात तक रही सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों की धूम, खूब बजीं तालियां

सबकी बात न्यूज

बदायूं। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा होली के पावन अवसर पर बदायूं क्लब में होली मेला कार्यक्रम का भव्य आयोजन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और होली के रंगों के साथ एकता, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को एकजुट करने के साथ-साथ आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की सराहना की।

जिलाध्यक्ष दीपक सक्सेना ने कहा कि होली मेला जैसे आयोजन समाज में आपसी मेलजोल और एकता को मजबूत करते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

जिला महामंत्री धीरज सक्सेना ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सदैव सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को संगठित करने का कार्य करती रही है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें नृत्य, फैंसी ड्रेस एवं अन्य प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। नृत्य प्रस्तुति में समृद्धि, शुभ, अभिनय और स्वाति सक्सेना ने शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में ओम और दिविशा सक्सेना ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके साथ ही हाईस्कूल वर्ग में रोशनी सक्सेना तथा इंटरमीडिएट वर्ग में दीप सक्सेना और रितिका सक्सेना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी की प्रशंसा प्राप्त की।

कार्यक्रम में मेधावी छात्रों और समाज के वरिष्ठजनों का भी सम्मान किया गया। सेवानिवृत्त सम्मान में राजीव भारती, दिनेश सक्सेना, कनकलता सक्सेना तथा प्रवीन कुमार सक्सेना को सम्मानित किया गया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व एकता का संदेश दिया। होली मेला कार्यक्रम पूरे उत्साह, हर्षाेल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख समरेर श्रद्धा सक्सेना, तनुजा सक्सेना, जिला अध्यक्ष युवा दीपक सक्सेना (दीपू कातिब), अशोक सक्सेना (वैशाली फिल्म्स), महेश सक्सेना (सपा नेता), आदेश सक्सेना, हर्षित सक्सेना, विनोद सक्सेना, राजकीय ठेकेदार दीपक सक्सेना, भावेश सक्सेना, विपिन सक्सेना, निश्चल सक्सेना, ओमकार सक्सेना, सुषमा सक्सेना, निशा सक्सेना, सभासद मोहित सक्सेना तथा हिमांशु सक्सेना (नगर मीडिया प्रभारी, भाजपा बदायूं) सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र मोहन सक्सेना ने किया।



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto