नकब लगाकर घर में घुसे चोरों ने लाखों का माल उड़ाया

नकब लगाकर घर में घुसे चोरों ने लाखों का माल उड़ाया

बदायूं। जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम उस्मानपुर गांव में नकब लगाकर चोरों ने एक घर से लाखों रुपये का माल उड़ा लिया। मकान मालिक ने इसकी तहरीर पुलिस को दी है।गांव में विद्याराम पुत्र भगवान स्वरूप का परिवार रहता है। बीती शनिवार की रात उनके घर की बहारी दीवार पर चोरों ने नकब लगा ली और घर में घुस गए। इसके बाद चोर घर में रखे एक जोड़ी कुंडल, दो जोड़ी पाजेब, एक गुच्छा चांदी का, 25 किलो के पीतल के बर्तन व बच्चों के पहनने वाले कपड़े समेत 7500 रुपये नगद निकालकर ले गए। परिजनों ने जब सुबह उठकर घर का सामान बिखरा देखा तो उनकेक होश 

उड़ गए। परिजनों के अनुसार, चोरों ने दो कमरों में नकब लगाकर दोनों में रखा सामान चोरी कर लिया। उन्होंने रविवार को पुलिस को सूचना दी तथा पुलिस को तहरीर दी है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto