मार-मार कर तोड़ दिए विवाहिता के दांत, हड्डियों में भी कई जगह फ्रैक्चर, पति और ससुर गिरफ्तार

मार-मार कर तोड़ दिए विवाहिता के दांत, हड्डियों में भी कई जगह फ्रैक्चर, पति और ससुर गिरफ्तार

बदायूं। विवाहिता को मार-मारकर उसे अधमरा करने वाले ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित पति और ससुर को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। 

दातागंज के मोहल्ला अरेला निवासी वीरपाल की बेटी नीलम की शादी उसी मोहल्ले में रहने वाले रामभरोसे के बेटे विकास के साथ हुई थी। दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार भी हैं। बुधवार को विवाद के बाद नीलम के पति और ससुराल वालों ने उसे बुरी तरह पीटा था। उसके साथ इतनी मारपीट की गई कि उसके हाथ और पैर में न केवल कई जगह फ्रैक्चर हो गया बल्कि उसके कई दांत भी टूट गए। केवल इतना ही नहीं, ससुराल वालों ने उसे धारदार हथियार से गोद भी दिया था। अब नीलम के मायके वालों ने उसके पति विकास, ससुर रामभरोसे तथा दो ननदों सुनीता और रिंकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पति और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

-------

मुख्य खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें- 

- ससुराल वाले बने दुश्मन...महिला को डंडो से पीटने और धारदार हथियार से गोदने का आरोप

https://sabkibaat.in/post/in-laws-became-enemies----accused-of-beating-the-woman-with-sticks-and-stabbing-her-with-a-sharp-weapon

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto