बिना अनुमति किया जा रहा था मदरसे का निर्माण, तोड़ने के आदेश
SAB KI BAAT
Jun 15 2024
1660
बदायूं। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव दुगरइया में कुछ लोगों ने बिना प्रशासन की अनुमति के मदरसे का निर्माण कराने की कोशिश की। शिकायत पर पुलिस व अधिकारी मौके पर पहुंचे और निर्माण रुकवाते हुए उसे तोड़ने का आदेश दिया। बताते हैं कि मदरसा निर्माण को पहले भी तीन बार रुकवाया जा चुका था लेकिन लोगों ने धीरे धीरे भवन को पूरा बना लिया। बृहस्पतिवार दोपहर इस पर लिंटर डालने की तैयारी चल रही थी, लेकिन सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया।
शनिवार को सदर एसडीएम एसपी वर्मा व सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने मौके का निरीक्षण किया। उन्हें भवन का अगला हिस्सा रोड पर बना मिला, जिसके कोई कागज भी भवन मालिक नहीं दिखा पाया। इस पर उन्होंने अगले हिस्से को तत्काल तोड़ने के आदेश दिए, साथ ही प्रशासन की अनुमति न मिलने तक कोई निर्माण कार्य न करने की चेतावनी दी।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT