खो-खो, कबड्डी से शरीर हो रहा मजबूत तो शतरंज दे रहा दिमाग को खुराक
SAB KI BAAT
May 23 2025
1320
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ने एसके इंटर कॉलेज में आयोजित समर कैंप का किया निरीक्षण
बदायूं। एसके इंटर कॉलेज में विगत 21 मई से प्रारंभ हुए समर कैंप के तीसरे दिन शुक्रवार को मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार ने अपनी टीम के साथ निरीक्षण किया।
समर कैंप में विद्यार्थियों ने कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, शतरंज आदि खेलों में प्रतिभाग किया। इससे पूर्व योग एवं शारीरिक व्यायाम भी किया।
मुख्य अतिथि मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार ने समर कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, बौद्धिक विकास एवं स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की चर्चा की, और विद्यार्थियों को स्वस्थ व फिट रहने के महत्व को बताया।
प्रधानाचार्य डॉ. संदीप भारती ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया। मीडिया प्रभारी एवं गणित प्रवक्ता विवेक जौहरी ने बताया कि पिछले तीन दिनों में विद्यार्थियों ने समर कैंप में बहुत ही उत्साह के साथ प्रतिभाग किया है और खेलकूद, व्यायाम आदि में अच्छी निपुणता हासिल की है।
इस अवसर पर बृजेंद्र कुमार, कौशल कुमार, श्री राम, विजय गौतम, राधेश्याम, अजीत कुमार, नेमचंद, सुनील दीक्षित, प्रदीप कुमार सक्सेना, शिवाधार शर्मा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
968
-
बदायूं समाचार
637
-
गतिविधियां
539
-
जिला
183
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
