बस जरा सा हाथ ऊपर किया...मौत ने खींच लिया, करंट से ऐसे हुई दो लोगों की मौत
बदायूं। दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। ये हादसे कादरचौक और जरीफनगर क्षेत्र में हुए।

कादरचौक। क्षेत्र के गांव सिसईया निवासी 45 वर्षीय ओमकार मंगलवार को ई-रिक्शा से खाद लेने कादरचौक गए थे। यहां से उन्होंने खाद के कट्टे रिक्शा में रखवा दिए। कुछ कट्टे रिक्शा के ऊपर रखे जाने थे, जिसके लिए ओमकार रिक्शे के ऊपर चढ़ गए। बताया जाता है कि इसी दौरान उनका हाथ ऊपर से जा रही बिजली की लाइन से टकरा गया। उन्हें तेज झटका लगा। चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े। ओमकार को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उनकी मौत हो गई।
जरीफनगर। दूसरा हादसा जरीफनगर के गांव खरखोल में हुआ। गांव निवासी 21 साल का तेजपाल अपने पिता होरीलाल के साथ मंगलवार को खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान खाद डालने के लिए वह ट्रॉली के ऊपर चढ़ गया। तभी उसका हाथ ऊपर से जा रही लाइन से टकरा गया। उसे तेज झटका लगा और वह चीखते हुए दूर जा गिरा। होरीलाल की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग वहां आ गए। तेजपाल को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
934
-
बदायूं समाचार
607
-
गतिविधियां
482
-
राजनीति
159
Recent Comment
-
by अनिल यादव
बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम
-
by Jagtap yadav
Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad
-
by प्रशांत सिंह
शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।
SAB KI BAAT
