रोड क्रॉस कर रहीं थी पत्रकार की पत्नी, रोडवेज बस ने मारी टक्कर, फिर...

रोड क्रॉस कर रहीं थी पत्रकार की पत्नी, रोडवेज बस ने मारी टक्कर, फिर...

पीलीभीत। जिले के वरिष्ठ पत्रकार व किराना मंडी के थोक स्टेशनरी विक्रेता/बल्लभनगर कॉलोनी निवासी रवि अग्रवाल की पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई।

कॉलोनी निवासी रवि अग्रवाल सोमवार की सुबह अपनी पत्नी पूनम अग्रवाल (62), विवाहित बेटी छवि व धेवते चीकू के साथ कार से बरेली जा रहे थे। पूर्वाहन सवा 11 बजे कस्बा रिठौरा में टोल प्लाजा के पास करीब 400 मीटर पहले जब कार रुकी तो पत्नी किसी काम से कार से उतरी। वह सड़क को क्रॉस करने को आगे बढ़ी ही थीं कि इस बीच अनियंत्रित गति से आ रही रुहेलखंड डिपो की रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक मौके पर से बस लेकर तेजी से भाग निकला। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पूनम को बरेली जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। नंबर के आधार पर रोडवेज बस के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

------

मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

पीलीभीत। मृतका पूनम के एक विवाहित पुत्री और एक विवाहित पुत्र अर्पित अग्रवाल है, जो अमेरिका में है। अर्पित अग्रवाल भी इस समय अस्वस्थ चल रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उनका अमेरिका में ऑपरेशन हुआ है। वरिष्ठ पत्रकार रवि अग्रवाल भी अस्वस्थ हैं। परिवारजनों ने बताया कि अंतिम संस्कार मंगलवार 18 जून को प्रातः नौ बजे मुक्तिधाम पीलीभीत पर होगा। 

----

निधन पर जताया शोक

पीलीभीत। पूनम के निधन पर मुक्तिधाम समिति के मंत्री दिलीप अग्रवाल, जिला पंचायत के वित्तीय परामर्शदाता सुधीर कुमार जिंदल, जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष निर्मल कांत शुक्ल, संरक्षक विश्वमित्र टंडन, डॉ. महेश चंद्र अग्रवाल, प्रदीप नवरंग, मनोज गुप्ता आदि ने शोक व्यक्त किया है।

             


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto