लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

बदायूं। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी का त्योहार बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक वेदव्रत त्रिवेदी, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी और प्रधानाचार्या पायल दुबे द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद बच्चों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का नाट्य मंचन प्रस्तुत किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से श्रीकृष्ण का जन्म, माखन चुराने और मटकी फोड़ जैसी घटनाओं को जीवंत किया गया। बच्चों ने राधा-कृष्ण नृत्य और श्रीकृष्ण पर आधारित आधुनिक भक्ति संगीत पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या पायल दुबे ने बाल कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस विशेष अवसर पर संस्थापक वेदव्रत त्रिवेदी, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी और विद्यालय की प्रधानाचार्या पायल दुबे की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को गौरवान्वित किया।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto