पोस्टर प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में इकरा सैफी तथा सीनियर वर्ग में अजय ने बाजी मारी
SAB KI BAAT
Jan 25 2026
1180
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बदायूं क्लब में आयोजित हुई प्रतियोगिता
सबकी बात न्यूज
बदायूं। बदायूं क्लब के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के पूर्व दिवस पर पर्यावरण संरक्षण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा छह से आठ और कक्षा नौ से कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर सहभागिता की। राष्ट्रीय पर्व के प्रति बच्चों में उत्साह देखने लायक था। पोस्टर प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में मदर्स पब्लिक स्कूल की छात्रा इकरा सैफी प्रथम, इल्या सैफी द्वितीय और श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के छात्र रजत प्रजापति तृतीय स्थान पर रहे।

सीनियर वर्ग में श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के छात्र अजय मौर्या प्रथम, मदर एथीना स्कूल की छात्रा दीपाली तिवारी द्वितीय एवं मदर एथीना स्कूल की छात्रा वेदांशी पाण्डेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक चित्रा कटियार रही। इस अवसर पर डॉ. अक्षत अशेष ने कहा कि इन आयोजनों के द्वारा बच्चों को एक अच्छा अवसर मिलता है और साथ ही अपने देश एवं समाज के प्रति सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विजयी प्रतियोगियों को 26 जनवरी को बदायूं क्लब के अध्यक्ष एवं डीएम अवनीश राय द्वारा पूर्वाह्न 11.45 बजे पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजन में रविंद्र मोहन सक्सेना, नरेश चंद्र शंखधार, इकबाल असलम, आदित्य श्रोत्रिय आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT