बदायूं। मदर एथीना स्कूल में बच्चों के लिए मेंहदी के औषधीय तत्वों एवं गुणों के महत्व को समझाते हुए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत छात्राओं को प्राकृतिक मेंहदी के पौधों से पत्ते तोड़कर उसको पीसकर मेंहदी बनाकर उसका प्रयोग करना सिखाया गया, साथ ही उसके प्राकृतिक गुणों तथा शरीर पर होने वाले प्रभावों के विषय में बताया गया।

विद्यार्थियों को प्राचीन काल से चले आ रहे उसके उपयोग के विषय में भी जानकारी प्रदान की गई कि इसकी ठंडक हमारे हाथों-पैरों के माध्यम से हमारे शरीर एवं मस्तिष्क को भी शीतलता प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त बाज़ार में उपलब्ध आधुनिक मेंहदी के कोन के माध्यम से बच्चों ने बहुत ही सुंदर-सुंदर डिजाइन एवं आकृतियां अपने साथियों के हाथों पर बनाईं।

विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि विद्यार्थियों को आज के आधुनिक युग में प्राकृतिक एवं स्वास्थ्यवर्धक पदार्थों के विषय में जानकारी होना तथा उसका प्रयोग करना आना चाहिए ताकि वे उसका लाभ उठा सकें।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
968
-
बदायूं समाचार
637
-
गतिविधियां
539
-
जिला
183
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
