बदायूं में भी गैस गीजर बना 'कातिल'...चार साल के बच्चे की दम घुटने से मौत, भाई की हालत गंभीर
शहर के बरेली रोड स्थित शहवाजपुर इलाके का मामला, बाथरूम में नहा रहे थे दोनों बच्चे
बदायूं। पीलीभीत में दंपती की मौत के बाद बदायूं में भी गैस गीजर के कारण चार साल के मासूम की मौत हो गई जबकि उसका 11 साल के बड़े भाई की हालत गंभीर है। उसे बरेली ले जाया गया है।
कुछ दिनों पहले पीलीभीत में गैस गीजर के कारण दम घुटने से दंपती की मौत का मामला सामने आया था। वैसी ही घटना शहर के मोहल्ला शहवाजपुर में शुक्रवार को घटी। बरेली रोड पर राय साहब की धर्मशाला के बाहरी इलाके में मोहम्मद सलीम की शोएब स्टील वर्क्स के नाम से दुकान है। उनकी दुकान में लोहे की ग्रिल, दरवाजे व अन्य सामान बनाने का काम होता है। नीचे सलीम का कारखाना है तो ऊपर वे अपने
परिवार के साथ रहते हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह करीब दस बजे उनका बड़ा बेटा 11 साल का अयान व चार साल का बेटा रयान बाथरूम में नहाने गए थे। बाथरूम में गैस गीजर लगा है। दोनों ने नहाने के लिए दरवाजा बंद कर लिया था। बताते हैं कि काफी देर तक जब बच्चे बाहर नहीं निकले तो सलीम की पत्नी ने दरवाजा

खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद रुखसार चीखने लगी तो सलीम भी वहां आ गए। शोर सुनकर लोग एकत्र हुए। सभी ने दरवाजे को तोड़ दिया तो अंदर दोनों बच्चे बेहोशी की हालत में पड़े थे। वे दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन रयान ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। अयान की हालत को गंभीर देखते हुए उसे बरेली ले जाया गया।
------
बाथरूम में गैस गीजर हो तो रखें सावधानी
बदायूं। जानकारों का कहना है कि गैस गीजर को ज्यादा देर तक लगातार चलाने से ऑक्सीजन जलने के कारण वह कार्बन मोनो ऑक्साइड में बदल जाती है। गंधहीन होने के कारण व्यक्ति को इसका सांस के साथ जाने का पता नहीं चलता और वह अचेत हो जाता है। ज्यादा मात्रा में यह गैस अंदर जाने से व्यक्ति की मौत हो जाती है। डॉक्टरों के अनुसार, गैस गीजर को लगातार नहीं चलाना चाहिए, साथ ही वैंटीलेशन की उचित व्यवस्था बाथरूम में होनी चाहिए। संभव हो तो गीजर को बाथरूम से बाहर लगवाना चाहिए।

Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
934
-
बदायूं समाचार
607
-
गतिविधियां
482
-
राजनीति
159
Recent Comment
-
by अनिल यादव
बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम
-
by Jagtap yadav
Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad
-
by प्रशांत सिंह
शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।
SAB KI BAAT
