अमेजॉन और फ्लिपकार्ट से खरीदते हैं ऑनलाइन सामान...तो यह खबर आपके लिए है
SAB KI BAAT
Mar 27 2025
2530
सब की बात न्यूज। डिजिटल होती जा रही दुनिया में अब ऑनलाइन खरीदारी की जरूरत और मजबूरी दोनों ही बढ़ती जा रही हैं। ऑनलाइन खरीदारी में अमेजॉन और फ्लिपकार्ट सबसे उपर आते हैं। करोड़ो लोग इनसे डेली नीड्स, फैशन, कपड़े, ज्वेलरी आदि खरीदते हैं। पर, क्या इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से लिया जाने वाला सामान विश्वसनीय है। शायद नहीं, क्योंकि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) तो यही कहता है।
पिछले दिनों बीआईएस ने अमेजॉन तथा फ्लिपकार्ट के कई गोदामों में छापे मारे और ऐसे हजारों उत्पाद पकड़े, जिनका उचित गुणवत्ता प्रमाणपत्र नहीं था। दिल्ली के मोहन सरकारी औद्योगिक क्षेत्र में अमेजॉन सेलर्स प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में की गई इस
छापामारी बीआईएस के अधिकारियों ने गीजर, मिक्सर ग्राइंडर आदि समेत करीब चार हजार सामान जब्त किए, जिनकी कीमत करीब 75 लाख रुपये है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट के गोदाम में भी छापा मारा गया जहां 590 स्पोर्ट्स फुटवियर जब्त किए गए। इनकी कीमत करीब छह लाख रुपये है। बता दें कि बीआईएस ने पिछले महीने लखनउ, गुरुग्राम, फरीदाबाद आदि जगहों पर भी इसी तरह की छापामारी की थी।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT