पति का ई-रिक्शा छीना, पुलिस ने नहीं सुनी तो पत्नी ने खा लिया जहर

पति का ई-रिक्शा छीना, पुलिस ने नहीं सुनी तो पत्नी ने खा लिया जहर

बदायूं। सहसवान मे ई-रिक्शा विक्रेता पर ही रिक्शा छीनने का आरोप लगा है। क्षेत्र के गांव फतनपुर टप्पा हवेली निवासी पप्पू के अनुसार, उसने करीब 10 महीने पहले एक विक्रेता से एक लाख 53 हजार रुपये में ई-रिक्शा खरीदा था लेकिन दो महीने बाद ही उससे रिक्शा छीन लिया गया। उसने पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पप्पू का कहना है कि उसकी पत्नी सुनीता सोमवार को सीओ कार्यालय गई लेकिन उसकी वहां भी सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उसने वहां जहर खाने का प्रयास किया लेकिन वहां मौजूद पुलिस वालों ने  उससे जहरीला पदार्थ छीन लिया। 

पप्पू का कहना है कि मंगलवार को भी सुनीता फरियाद लेकर कोतवाली पहुंची लेकिन वहां से भी उसे भगा दिया गया। इसके बाद सुनीता ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पप्पू उसको लेकर अस्पताल पहुंचा लेकिन वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉ. प्रशांत त्यागी ने बताया कि महिला ने कोई जहरीला पदार्थ खाया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इधर, पुलिस का कहना है कि महिला के पति का ई- रिक्शा चोरी हुआ था। उसमें एफआर लग चुकी है। थाने से कोई कार्रवाई शेष नहीं है। महिला का पति ई-रिक्शा विक्रेता पर रिक्शा लेने का दबाव बना रहा है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto