एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026-27 का आयोजन

एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026-27 का आयोजन

कम्युनिकेशन स्किल्स पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थीः रजत पटेल

बदायूं। एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में डी फार्मा के नवप्रवेशित छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026-27 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्रबंधन के स्वागत एवं बुके भेंट करने के साथ हुई, जिसके बाद मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान नए छात्रों को संस्थान के नियमों, अनुशासन, शैक्षणिक व्यवस्था और कॉलेज की कार्यप्रणाली से परिचित कराया गया, ताकि वे अपने नए शैक्षणिक सफर की शुरुआत बेहतर समझ और आत्मविश्वास के साथ कर सकें। निदेशक रजत पटेल ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि डी फार्मा के विद्यार्थियों के लिए भविष्य में रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। सरकारी नौकरियों के साथ-साथफार्मेसी क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों में भी बेहतर कॅरियर की संभावनाएं हैं। विद्यार्थियों को अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स पर विशेष ध्यान देना चाहिए और ऐसा प्रदर्शन करना चाहिए जिससे एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के साथ-साथ बदायूं का नाम भी रोशन हो। 

प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की सीख देते हुए कहा कि सीनियर विद्यार्थियों का सम्मान करें, उनसे सीखें और कॉलेज में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर सीखने को सफलता की कुंजी बताया।

कार्यक्रम के समापन पर शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। डी. फार्मा प्रथम वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आतिफ बेग, द्वितीय स्थान के शादाब खान और तृतीय स्थान के निशांत को सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं डी. फार्मा फाइनल ईयर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अनुष्का सिंह, द्वितीय स्थान के कैफी रजा एवं तृतीय स्थान के सुधांश यादव को भी प्रमाण-पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षकगण धर्मेन्द्र कुमार, अतर सिंह, अमित मिश्रा और फरहा दुवा सहित समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर निदेशक रजत पटेल, प्रधानाचार्य अरुण कुमार, एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन की प्राचार्या डॉ. रतिका चावला सहित शिक्षकगण मौजूद रहे। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto