जहर से आठ साल के बच्चे की कैसे हुई मौत...ताऊ ने मारा या मां ने खुद ही उजाड़ दी अपनी गोद

जहर से आठ साल के बच्चे की कैसे हुई मौत...ताऊ ने मारा या मां ने खुद ही उजाड़ दी अपनी गोद

बदायूं। शहर से सटे गांव गुलड़िया में आठ साल के एक बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, बालक की मौत किसी विषाक्त पदार्थ के खाने से हुई है। बच्चे की मां अपने जेठ और जेठानी तो जेठ बच्चे की मां पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। 

गुलड़िया के मोहल्ला संख्या चार में शीला और उसका आठ साल का बेटा सौरभ रहते हैं। शीला के पति हरिनंदन सिंह की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। बताते हैं कि शुक्रवार को सौरभ की तबीयत खराब हुई तो उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, सौरभ की मौत किसी विषाक्त पदार्थ के खाने से हुई है। 

बताते हैं कि जब परिवार वालों को यह बात पता चली तो सौरभ की मां ने सौरभ की हत्या का आरोप सौरभ के ताऊ और ताई यानी अपने जेठ और जेठानी पर जड़ दिया। कुछ ग्रामीणों के अनुसार, शीला और उसके जेठ में संपत्ति का विवाद पहले से ही चल रहा है। उसके जेठ रविंद्र सिंह के बेटे की रविवार को लगन है, जिसमें बाधा डालने के लिए शीला ने सौरभ की मौत का आरोप जेठ और जेठानी पर लगा दिया। इधर रविंद्र का कहना है कि परिवार में बड़ा कार्यक्रम है, ऐसे में अपने भतीजे की हत्या करके वह अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी क्यों मारेंगे। रविंद्र के अनुसार, शीला उनके हिस्से की जमीन हड़पना चाहती है। उसने अपने बेटे को खुद ही मार दिया है, ताकि उसका इल्जाम उन पर लगाया जा सके। इधर, पुलिस ने सौरभ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। असल स्थिति रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto