वजीरगंज में गोकशी के दो आरोपियों का 6.40 लाख का मकान सील

वजीरगंज में गोकशी के दो आरोपियों का 6.40 लाख का मकान सील

बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हतरा के गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपियों के खिलाफ 6.40 लाख रुपये की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई बिसौली सीओ सुनील कुमार सिंह और तहसीलदार मजिस्ट्रेट विजय कुमार शुक्ला की मौजूदगी में शुक्रवार को की गई।

डीएम के आदेश पर गोकशी के आरोपी कामरान और फैजान पर गैंगस्टर एक्ट में थाना वजीरगंज में 2021 में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज राकेश कुमार सिंह ने लाउड स्पीकर के माध्यम से मुनादी करवाकर ग्राम वासियों की मौजूदगी में छह लाख 40 हजार रुपये का मकान सील कर दिया। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप अपराधियों के विरुद्ध किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि कोई भी गुप्त रूप से किसी भी अपराधी या चुनाव के संबंध में उनके कार्यालय में या फोन पर कर सकता है। अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलता रहेगा।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto