चार साल से था फरार, नाम-पता बदलकर कर रहा था अपराध, अब पुलिस ने धरा 25 हजार का इनामी
SAB KI BAAT
Apr 01 2025
2120
सम्भल। करीब 32 सालों से जरायम की दुनिया में दर्जनों अपराधों को अंजाम देने वाले चार साल से फरार बदमाश को सम्भल पुलिस ने पकड़ लिया। बदमाश पर 25 हजार का इनाम भी था। इतने सालों से वह नाम-पता बदलकर अलग-अलग जगहों पर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। आरोपित के खिलाफ गैंगेस्टर व अन्य धाराओं में 38 मुकदमे दर्ज हैं।
मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर असमोली पुलिस ने मनोटा चौधरपुर तिराहा से दिलीप उर्फ दिनेश उर्फ हरीश निवासी गांव वीघर थाना सदर जिला फतेहाबाद हरियाणा हाल पता प्लॉट नंबर 40 निर्मल दरबार गुरुग्राम (हरियाणा) को गिरफ्तार किया। दिलीप अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह से जुड़ा है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह करीब 32 सालों से लगातार अपराध कर रहा हैं। उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा. दिल्ली, राजस्थान, आदि राज्यो में कार चोरी कर बिहार व नागालैण्ड, पश्चिम बंगाल, सिलीगुडी में ले जाकर बेच देता है। इस दौरान वह अपना नाम पिता का नाम व पता बदल बदल कर अपराध करता है।
यह भी पता चला कि उसके कई फर्जी पते भी हैं जिनमें ड्राइवर कॉलोनी काशीपुर, उधमसिंह नगर (उत्तराखण्ड), जवाहर नगर, अलवर (राजस्थान), पंचवटी कालोनी गाजियाबाद, लक्ष्मीपुर कठ्ठई थाना मूढापांडे, मुरादाबाद, भाडियामोड कालोनी सिहानी गेट थाना सिहानी गेट जनपद गाजियाबाद, आदि शामिल हैं। दिलीप करीब चार साल से फरार चल रहा था।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
967
-
बदायूं समाचार
636
-
गतिविधियां
538
-
जिला
182
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
