खुद को बताया कंपनी का अधिकारी, फिर फर्जी दस्तावेज देकर उखाड़कर ले गया मोबाइल टॉवर

खुद को बताया कंपनी का अधिकारी, फिर फर्जी दस्तावेज देकर उखाड़कर ले गया मोबाइल टॉवर

बदायूं। खुद को टॉवर कंपनी का अधिकारी बताकर एक जालसाल एक व्यक्ति के यहां लगे टॉवर को उखाड़कर ले गया। जालसाज ने व्यक्ति को कंपनी का फर्जी शपथपत्र व अन्य दस्तावेज भी दिए, लेकिन कंपनी की शिकायत के बाद वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 

बिसौली क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में जीटीएल कम्पनी का 60 मीटर ऊंचा व 10 से 12 टन वजन का टॉवर व 20 केवी का जनरेटर लगा था जो काफी समय से बन्द था। इसको हटाने व बकाया किराये को लेकर मकान मालिक ने कम्पनी को सूचना दी थी लेकिन कम्पनी की ओर कोई अधिकारिक व्यक्ति नहीं आया। पुलिस के अनुसार, कुछ समय बाद नीरज पुत्र ननुकी सिंह निवासी ताखा उर्फ सकुटिया थाना सिरौली, बरेली खुद को कम्पनी का अधिकारी बताते हुए ग्राम लक्ष्मीपुर में मकान मालिक के घर पहुंचा तथा उनको बताया कि वह जीटीएल कम्पनी की ओर से आया है। इसके बाद उसने मकान मालिक को झांसा देते हुए टॉवर उखाड लिया। केवल इतना ही नहीं जालसाज ने मकान मालिक को कम्पनी की ओर का फर्जी शपथ पत्र व अन्य दस्तावेज भी तैयार करके दे दिये। 

इसकी सूचना जब जीटीएल कम्पनी को लगी तो कम्पनी की ओर से मुकदमा दर्ज करा दिया गया। विवेचना के दौरान नीरज का नाम सामने आया। रविवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिसौली क्षेत्र के अरिल नदी पुल के पास से आरोपित नीरज को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशादेही पर 112 छोटे-बडे एंगल, 19 पत्ती, छह टी ज्वाइंट, तीन क्लैम्प, एक एंगल का रिंग, छह पाइप छोटे बडे, पांच पाइप टी जुड़े हुए तथा  11400 रुपये समेत शपथ पत्र की छाया प्रति बरामद हुए। 

--------

एयरटेल के टॉवर पर करता था गार्ड की नौकरी

बदायूं। नीरज ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने गांव में लगे एयरटेल के टॉवर पर डेढ़ वर्ष तक गार्ड की नौकरी की थी। उसे टॉवरों के बारे में जानकारी थी। जहां टॉवर उखडते थे, वह उसके फाउन्डेशन का ठेका लेता था औऱ उसका निकाला गया लोहा बेचता था। इसमें वह 40- 50 हजार रुपये बचा लेता था। इसके बाद उसका लालच बढता गया और वह गावों मे लगे टॉवरों को घूमकर देखता था कि कौन सा टॉवर कब से बंद पडा है। करीब एक साल पहले वह ग्राम लक्ष्मीपुर आया। वहां पर लगा जीटीएल कंपनी का टॉवर बंद पड़ा था। उसने मकान मालिक से बात की तो उन्होने बताया कि उनका टॉवर वर्ष 2018 से बंद पडा है और कम्पनी किराया भी नही दे रही। नीरज के अनुसार, वह दो महीने बाद फिर वहां गया और खुद को कम्पनी का सर्किल इन्चार्ज बताते हुए टॉवर को उखड़वा दिया। 



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto