शराब की ऐसी लत लगी...पहले गरीबी ने पकड़ा, फिर मौत ने जकड़ा
SAB KI BAAT
Mar 20 2025
2780
आसफपुर के गांव सुरैनी पापड़ी में महिला ने फांसी लगाकर दी जान
पति की शराब की लत से थी परेशान, आर्थिक तंगी का शिकार था परिवार
बदायूं। पति की शराब की लत ने पत्नी को जान देने पर मजबूर कर दिया। शराब की लत से परिवार को आर्थिक तंगी ने जकड़ लिया। जब बर्दाश्त नहीं हुआ तो पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी।
आसफपुर क्षेत्र के गांव सुरैनी पापड़ी निवासी रामकिशन की शादी करीब आठ साल पहले जिला कुशीनगर की प्रीति से हुआ था। रामकिशन दिव्यांग है, जिसकी वजह से उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। आठ साल पहले किसी माध्यम से उसने प्रीति से ब्याह रचा लिया था। दोनों के दो बेटियां हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, रामकिशन शराब का आदी था, जिस कारण वह सारा पैसा शराब में ही उड़ा देता था। नतीजतन, धीरे-धीरे परिवार आर्थिक तंगी का शिकार हो गया और घर के जरूरी खर्चे भी चलने में परेशानी आने लगी। इस कारण प्रीति अक्सर परेशान रहती थी। बुधवार को वह जंगल से लकड़ी लेने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी। परिजन व ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की तो प्रीति का शव जंगल में फांसी पर लटका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT