हवन पूजन के साथ मनाया गया श्री शिव-पार्वती विग्रह की स्थापना का वार्षिकोत्सव
SAB KI BAAT
May 09 2024
1400
बदायूं। शहर के प्राचीन बिरुआबाड़ी मन्दिर प्रांगण में स्थापित श्री शिव-पार्वती विग्रह की स्थापना का 30वां वार्षिकोत्सव आस्था और विश्वास के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर मन्दिर परिसर में विशाल हवन-पूजन किया गया साथ ही महाआरती की गई, जिसमें सैकड़ों धर्म प्रेमियों ने शामिल रहकर पुण्यलाभ अर्जित किया।

वैशाख मास शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को मंदिर में आयोजित इस 30 वे धार्मिक वार्षिक अनुष्ठान में मुख्य यजमान गजेन्द्र वैश्य, विष्णु देव चाडक्य व निशांत वैश्य, मंजू वैश्य और आदित्य श्रोतिय सहित अन्य धर्मप्रेमी श्रद्धालु मौजूद रहे।
सभी ने पुरोहित पंडित सूर्यप्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में श्री शिव-पार्वती विग्रह का पंचाम्रत स्नान और विशेष श्रृंगार किया। तत्पश्चात विधि-विधान से हवन पूजन किया गया। इसके बाद ब्रह्मभोज और भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों श्रृद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस वार्षिक अनुष्ठान के मौके पर महाआरती मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।
इस अवसर पर सदर विधायक के पुत्र युवा नेता विश्वजीत गुप्ता, ब्लाक प्रमुख बीरेंद्र राजपूत, मनीषा चांडक, रीता वैश्य, साक्षी वैश्य, शिवानी, वेदभानु आर्य, विजय, राजेश, कुंवरपाल, मंयक सिंह, प्रिंस गर्ग, अमन वैश्य व प्रभात वर्मा आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT