गंगा नहाने आए थे हाथरस के युवक, तीन डूबे...एक को निकाला, दो की मौत

गंगा नहाने आए थे हाथरस के युवक, तीन डूबे...एक को निकाला, दो की मौत

बदायूं। हाथरस से कछला गंगा में नहाने आए सात युवकों में से तीन युवक गहरे पानी में डूब गए। एक को तो सकुशल निकाल लिया गया लेकिन दो युवकों को जब तक निकाला जा सका, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डूबने से दोनों की मौत हो गई। 

बुद्ध पूर्णिमा पर कछला गंगा में स्नान करने तमाम जगहों से हजारों लोग आए थे। यहां दिन भर काफी भीड़भाड़ रही। गंगा स्नान करने हाथरस जिले के थाना मुरसान के गांव नगला अनी निवासी सात युवक भी यहां आए थे। इनमें कान्हा, सौरभ, आदित्य, आकाश, विनय, अवनीत व ननका दोपहर के वक्त कछला गंगा में स्नान कर रहे थे कि इसी दौरान अवनीत, सौरभ व विनय गंगा के गहरे जल की तरफ चले गए और डूबने लगे। उन्होंने शोर मचाया, जिसे सुनकर घाट वर मौजूद अधिकारियों ने पीएसी के गोताखोरों को बुला लिया। 

गोताखोरों ने अवनीत को तो सकुशल गंगा से बाहर निकाल लिया लेकिन गहरे जल में डूबने से 21 वर्षीय सौरभ व 20 वर्षीय विनय को नहीं ढूंढ सके। इसके बाद दोनों की तलाश शुरू की गई। काफी देर बाद दोनों मिले तो उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को हादसे की सूचना दी। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto