पुलिस का खौफ खत्म या 'बेअंदाजी'....ये तो अपनी गिरफ्तारी की भी बना रहा रील

पुलिस का खौफ खत्म या 'बेअंदाजी'....ये तो अपनी गिरफ्तारी की भी बना रहा रील

विधानसभा बंद कराने और लॉकडाउन लगवाने की धमकी दे चुका युवक

अधिकारियों ने उन्हीं थानाध्यक्ष को दिए जांच के आदेश, जिनके सामने युवक ने दिखाई थी बेअंदाजी

सबकी बात न्यूज

बदायूं। मुहर्रम जुलूस से एक दिन पहले फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव दूनपूर में एक युवक द्वारा पूरी फोर्स के सामने इंस्पेक्टर को खुली चुनौती देने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस द्वारा 151 की कार्रवाई करने के बाद जब उसे गिरफ्तार किया गया तो उसने अपनी गिरफ्तारी की ही रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। इसमें वह एक बार फिर पुलिस को चुनौती देता प्रतीत हो रहा है। केवल इतना ही नहीं उसने अपने फेसबुक एकाउंट पर भी लिखा है कि एक बार अपनी सरकार आ जाए, फिर अपना दम भी दिखा देंगे। 

------

ये था मामला

बदायूं। गांव दूनपुर का एक वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक खुद को अनमोल सागर बताते हुए इंस्पेक्टर सुभाष कुमार को खुली चुनौती देता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद थाना पुलिस ने उसे शांति भंग की कार्रवाई में जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के वक्त की भी उस युवक ने रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी, जिसमें वह पंजाबी गाने पर भौकाल (देखिये रील)- 


दिखाता दिख रहा है। ऐसे में फैजगंज बेहटा थाने की पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं कि वह युवक को क्यों इतना छूट दे रही है। लोगों का कहना है कि यह तो पुलिस का खौफ खत्म करने जैसी बात हो गई है। ये युवक इतना बेअंदाज आखिर किसकी शह पर हो रहा है। एक कॉल पर पूरी विधानसभा बंद कराने जैसी गंभीर धमकी देने वाले इस युवक पर पुलिस की मेहरबानी चर्चा का

विषय बनी हुई है। लोगों का यह भी कहना है कि पुलिस ने इस मामले में केवल शांति भंग की मामूली धारा की कार्रवाई कर औपचारिकता निभा ली, जिसका नतीजा यह हुआ कि अब कानून का मज़ाक उड़ाया जा रहा है। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों से एक्स हैंडल पर की है। मजे की बात ये है कि इस पर अधिकारियों ने उन्हीं थानाध्यक्ष को जांच के निर्देश दिए हैं, जिनके सामने युवक ने बेअंदाजी दिखाई थी। 

-----

मुख्य खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

- पूरी फोर्स के सामने युवक ने बदायूं के इस इंस्पेक्टर को दे डाली खुली चुनौती...'मोदी जी ने तो नकली लॉकडाउन लगाया, हम तो ताकत में भी नहीं, लेकिन कल ही लॉकडाउन लग जाएगा'

https://sabkibaat.in/post/in-front-of-the-entire-police-force-a-young-man-issued-an-open-challenge-to-this-badaun-inspector



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto