84 घंटा हनुमान मंदिर पर श्रद्धापूर्वक मनाया गया हनुमान बाबा का जन्मोत्सव
SAB KI BAAT
Apr 12 2025
2580
नवीन वस्त्र आभूषणों से हुआ बाबा का भव्य दिव्य श्रृंगार, संगीतमय सुंदरकांड का पाठ हुआ
101 दीपकों से उतारी बाबा की महाआरती, छप्पन भोग दर्शन के पश्चात हुआ कन्या भोज
बदायूं। सराफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर पर शनिवार को भगवान श्री राम के अनन्य भक्त, भक्तों के संकट मोचक, पवन पुत्र हनुमान श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। भक्तों ने जय श्रीराम, जय हनुमान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय कर दिया। कन्या भोज के बाद विशाल भंडारा हुआ।
मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा ने प्रातःकाल श्री बालाजी हनुमान बाबा का नवीन वस्त्र आभूषणों के साथ भव्य दिव्य श्रृंगार किया। मिश्रा सुंदरकांड मंडल द्वारा सुंदरकांड का
संगीतमय पाठ किया गया। सुंदरकांड के पश्चात 101 दीपों से महाआरती उतारी गई। तत्पश्चात 56 भोज का दर्शन किया गया। सुबह 10 बजे कन्या भोज के पश्चात विशाल भंडारा प्रारंभ हुआ, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद पाया।

मंदिर के पुजारी पंडित सुधीर मिश्रा ने बताया कि श्री बालाजी हनुमान बाबा भक्तों के संकट मोचक हैं तथा कलियुग के जागृत देव हैं। इनकी उपासना से भक्तों के सारे संकट दूर हो जाते हैं।
इस अवसर पर रामगोपाल पटवा, प्रदीप पटवा, नरेश कुमार प्रजापति, अरविंद वैश्य, संजय राणा, कन्हैया मिश्रा, वंश मिश्रा, शुभम अग्रवाल, सचिन शर्मा, हिमांशु अरोरा, गौरव, गोपाल, उमंग, अमित वैश्य सूर्य प्रकाश वैश्य, कपिल रस्तोगी एवं राजकुमार सिंह सेंगर सहित अनेक भक्त उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
937
-
बदायूं समाचार
609
-
गतिविधियां
491
-
राजनीति
160
Recent Comment
-
by अनिल यादव
बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम
-
by Jagtap yadav
Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad
-
by प्रशांत सिंह
शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।
SAB KI BAAT
