छोटे सरकार की दरगाह के 755वें उर्स पर पूर्व मंत्री आबिद ने की चादरपोशी

छोटे सरकार की दरगाह के 755वें उर्स पर पूर्व मंत्री आबिद ने की चादरपोशी

बदायूं। हजरत बदरुद्दीन शाह विलायत उर्फ छोटे सरकार की दरगाह के 755 वें उर्स-ए-मुबारक के मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रजा ने चादर चढ़ाई तथा गुलपोशी की। 

हजरत बदरुद्दीन शाह विलायत उर्फ छोटे सरकार के सालाना उर्स के मौके पर हर साल की तरह इस साल भी कैंप लगाया गया। कैंप में लंगर भी तकसीम किया गया। पूर्वमंत्री आबिद रजा ने दरगाह पहुंचकर चादरपोशी व गुलपोशी की और मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की। हिंदू-मुस्लिम में आपसी सौहार्द बने रहने और बदायंू की तरक्की के लिए भी दुआ की गई। इस मौके पर पूर्वमंत्री ने कहा कि हजरत बदरुद्दीन शाह विलायत उर्फ छोटे सरकार के आस्ताने की हाजरी कभी खाली नहीं जाती है। उनके लिए फख्र की बात है कि वह गुलाम-ए-छोटे  सरकार हैं। छोटे सरकार में फैज की बारिश होती है। इस अवसर पर  मंजर पीरजी, भूरे पीरजी, अजमत पीरजी, अन्नू पीरजी, सभासद अनवर खान, अफसर अली खान, अनवर अंसारी, वाहिद अंसारी, छोटे, अबरार सभासद, कौसर अली खान, सलमान, डॉ. आशु, वसीम सैफी, युनुस अल्वी, विकार उद्दीन, तौफीक फारूकी, साबिर मुल्ला, छोटू, बबलू, मोहम्मद अर्श खान, फैजान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto