बदायूं। मदर एथीना स्कूल में ‘मदर्स मीट’ का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों की माताओं को आमंत्रित कर स्फूर्ति, आनंद एवं उत्साह प्रदान करने हेतु अवसर प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान माताओं के मनोरंजन हेतु विभिन्न कार्यक्रम जिनमें विविध प्रकार के खेल, नृत्य, गायन, म्यूजिकल चेयर, कैट वॉक के साथ-साथ अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया जिसमें प्रतिभाग करते हुए माताओं ने खूब मस्ती करते हुए जीवन के अविस्मरणीय आनंददायक पल बिताये और प्रतियोगिताओं के माध्यम से बहुत सारे उपहार भी प्राप्त करते हुए अपनी खुशी व्यक्त की।

इन्होंने जीते पुरस्कार
बदायूं। सर्वश्रेष्ठ नृत्य प्रतिभागी के रूप में सोनी सोलंकी प्रथम एवं सीमा द्वितीय, सर्वश्रेष्ठ गायन में दिव्या शर्मा प्रथम, रितु उपाध्याय द्वितीय, रैंप वॉक में सुषमा प्रथम एवं पारूल द्वितीय, डिजिटल स्टार मॉम के रूप में प्रभा, खेलों में तंबोला में शिप्रा त्रिवेदी प्रथम, नीलम द्वितीय एवं रेनू यादव तृतीय, वन मिनट मेकअप में पूनम प्रथम, सिम्मी
द्वितीय एवं हिरा तृतीय तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हिरा प्रथम तथा सुमन ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विजयी होकर बहुमूल्य उपहार प्राप्त किए। इसके अलावा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय दर्शक के रूप में सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रीती गुप्ता, सोनी मिश्रा एवं संध्या ने भी अमूल्य उपहार प्राप्त किए। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में गुंजन माथुर एवं शिवानी त्रिखा को आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन के साथ-साथ छात्राओं के शास्त्रीय नृत्य द्वारा की गई। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा एवं विभिन्न माताओं द्वारा विद्यालय के इस आयोजन एवं माताओं के लिए किए गए ऐसे प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
-----
बच्चे के सर्वांगीण विकास में मां की महती भूमिकाः चयनिका
बदायूं। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने कहा कि मदर एथीना स्कूल के प्रांगण में आयोजित ‘मदर्स मीट’ में सभी माताओं की गरिमामयी उपस्थिति और उत्साह को देखकर मन अत्यंत हर्षित है। एक बच्चे के सर्वांगीण विकास में माँ की भूमिका नींव के पत्थर के समान होती है। आज के इस आयोजन में उनके द्वारा खेल, नृत्य और संगीत के माध्यम से दिखाई गई जीवंतता और प्रतिभा वास्तव में सराहनीय है। हमारा प्रयास है कि हम इसी प्रकार एक परिवार की तरह जुड़कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की राह प्रशस्त करें। सभी माताओं की सक्रिय भागीदारी ही इस कार्यक्रम की वास्तविक सफलता है।
SAB KI BAAT
