ग्रामीणों को बहलाकर लेते थे कागज, फिर खोलते थे खाते, साइबर क्राइम में होते थे इस्तेमाल
SAB KI BAAT
Jul 09 2025
1330
पुलिस ने एक आरोपित पकड़ा, कई मामलों की विभिन्न राज्यों में दर्ज हैं साइबर क्राइम की शिकायतें
बदायूं। पुलिस ने साइबर क्राइम थाने पर पंजीकृत मुकदमे का आरोपित पकड़ा है जो ग्रामीणों को बहलाकर पहले उनके कागज एकत्र करता था और फिर उनके खाते खोलता था। इन खातों का इस्तेमाल साइबर क्राइम में किया जाता था।
बुधवार को पुलिस ने बरेली रोड पर स्थित जैन ढाबा से रामगोपाल निवासी पलिया पुख्ता थाना उझानी को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि वह दिसम्बर 2024 से अपने ही गांव के अंकित तोमर व सौरभ तोमर के सम्पर्क मे आया, जिन्होने उसे बताया कि अगर हम किसी व्यक्ति का फर्जी खाता खोलकर देते है तो हमें 1500 रुपये मिलते है। इस पर उसने अपने गांव के रोहित की आईडी व पैन कार्ड से फिनो पेमेंट बैंक में ऑनलाइन खाता खोला।
वह अंकित तोमर व सौरभ तोमर के साथ मिलकर गांव के भोले भाले लोगों से गैस सिलिंडर, सब्सिडी, मकान व पीएम खाद योजना आदि के नाम पर आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर फिनो बैंक मे एकाउंट खोल देता था तथा ग्राहक से अंगूठे का प्रिन्ट लेकर पहले से उपलब्ध कराये गये फोन नम्बर को एकाउंट में लगा देता व ओटीपी लेकर एप्रूवल दे देता था। इसके लिए उसे प्रति खाते के हिसाब से पैसे मिल जाते थे। रामगोपाल ने बताया कि उसके द्वारा लगभग 30 एकाउंट खोले गये जिस पर विभिन्न राज्यों जैसे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा आदि से नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिग पोर्टल पर शिकायते दर्ज हैं।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
936
-
बदायूं समाचार
608
-
गतिविधियां
486
-
राजनीति
159
Recent Comment
-
by अनिल यादव
बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम
-
by Jagtap yadav
Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad
-
by प्रशांत सिंह
शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।
SAB KI BAAT
