फर्जी कागजों के सहारे हासिल कर ली सिपाही की नौकरी, पकड़ा गया तो हुआ मुकदमा

फर्जी कागजों के सहारे हासिल कर ली सिपाही की नौकरी, पकड़ा गया तो हुआ मुकदमा

हाथरस। फर्जी कागजों के सहारे एक युवक ने सिपाही की नौकरी हासिल कर ली और पुलिस की वर्दी के मजे लूटता रहा। मामला सामने आया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इधर, मुकदमा होने के बाद आरोपी सिपाही थाने से लापता हो गया है।

मामला हाथरस के मुरसान का है। यहां जितेंद्र नाम का एक सिपाही तैनात था। शिकायत होने पर जब उसके कागजों की जांच की गई तो जन्मतिथि समेत अन्य दस्तावेज फर्जी पाए गए। इसके बाद उसके खिलाफ हाथरस गेट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मुकदमे के बाद आरोपी सिपाही थाने से लापता हो गया। अब उसकी तलाश की जा रही है। वह जिला गौतमबुद्ध नगर के थाना जरचा स्थित छांयसा का निवासी बताया जा रहा है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto