मानव जीवन की गरिमा का बोध कराता है ऋषि का सद्ज्ञानः शर्मा

मानव जीवन की गरिमा का बोध कराता है ऋषि का सद्ज्ञानः शर्मा

लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘‘सेठ विश्म्भरनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी ब्रांच देवा, बाराबंकी, में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 406वां ऋषि वाङ्मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। गायत्री परिवार की सक्रिय कार्यकर्ता एमके निरंजन ने अपने पूर्वजों की स्मृति में साहित्य भेंट किया साथ-साथ उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को भी एक-एक अखंड ज्योति पत्रिका भेंट की। इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ’’ऋषि का सद्ज्ञान मानव जीवन की गरिमा का बोध कराता है। कार्यक्रम में वीके श्रीवास्तव, एमके निरंजन, संस्था की निदेशक डॉ. अर्पिता सिंह, ने अपने विचार व्यक्त किये। डॉ. विपिन बिहारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto