जंगली सूअर मामले में वन विभाग ने की 50 हजार की अवैध वसूलीः भाकियू
SAB KI BAAT
May 17 2025
1660
जांच नहीं हुई और किसान को न्याय नहीं मिला तो होगा वन विभाग का घेराव
बदायूं। खेत में मरा जंगली सूअर पाए जाने पर वन विभाग द्वारा किसान से 50 हजार की अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। भाकियू का कहना है कि जब मामला खुलने पर अधिकारियों ने 25 हजार की रसीद काटकर मामला रफा दफा करने का प्रयास किया।
शनिवार को आयोजित पंचायत में भाकियू के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा कि उझानी के गांव सिरसौली में गरीब किसान सूबेदार से 19 अप्रैल को मृतक जंगली सूअर के मामले में वन विभाग के कुछ अधिकारियों ने 50 हजार रुपये वसूल लिए। शिकायती पत्र देने के बाद भी इसकी किसी बड़े अधिकारी ने जांच तक नहीं की बल्कि मामला खुलने पर 25 हजार की रसीद काटकर मामले को रफादफा करने का प्रयास किया। इसके बाद इन अधिकारियों ने भाकियू के ही कुछ पदाधिकारियों से संतुष्टि पत्र लिखा लिया। गांव में जाकर जांच करने की जरूरत नहीं समझी गई।
मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि जब उन्होंने इस संबंध में रेंजर से बात की तो उन्होंने कहा कि हमारे ऊपर आरोप लगाने से कुछ नहीं होता हमने पोस्टपार्टम कराया है और जुर्माना भी वसूल किया है। जब 50 हजार रुपये वसूलने की बात आई तो वह बौखला गए और कहा कि हम भी आप लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। मंडल प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को जिलाधिकारी के संज्ञान में पूरा प्रकरण लाया जाएगा तथा गांव में खुली बैठक कराकर इस मामले को उठाया जाएगा। उन्होंने कहा है प्रशासन 27 मई से पहले किसान को न्याय दिलाए नहीं तो 27 मई को वन विभाग के सामने बैठकर भारी संख्या में ग्रामीण वन विभाग का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे। इससे पूर्व में पदाधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने पहुंचे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT