दवा दिलाने ले जा रहे थे पांच साल की बच्ची को, पर रास्ते में मिली 'मौत'
SAB KI BAAT
Oct 24 2024
1680
बदायूं। पांच साल की बीमार बच्ची को दवा दिलाने ले जा रहे परिवार वालों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ गई। हादसे में बच्ची की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए।
सहसवान तहसील के गांव भीकमपुर टप्पा जामनी निवासी नाजिम की पांच साल की बेटी रिजवाना कई दिनों से बीमार थी। बृहस्पतिवार काके नाजिम अपनी पत्नी शाइस्ता और तीन साल के बेटे तैमूर को बाइक पर बैठाकर सहसवान जा रहा था। कछला रोड पर उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ गई। दूसरी बाइक पर गांव सालिगनगला निवासी तौहीद तथा उसका मौसेरा भाई अलफैज सवार थे। वे अपनी रिश्तेदारी में कहीं जा रहे थे। कछला रोड पर स्थित कोल्ड स्टोर के पास दोनों बाइकों की भिड़ंत में सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए जबकि रिजवाना की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद काफी भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
968
-
बदायूं समाचार
637
-
गतिविधियां
539
-
जिला
183
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
