पहले कॉल, फिर कमरे में अकेले 'मुलाकात' का लालच....युवक को फंसाया, पर खुद फंसे
SAB KI BAAT
Jun 14 2024
6270
सब की बात न्यूज। पहले कॉल करके प्यार की पींगे बढ़ाना और फिर कमरे में अकेले मुलाकात का लालच देकर लोगों को फंसाने वाले हनी ट्रैप गिरोह का खुलासा ग्रेटर नोएडा पुलिस ने किया है। पुलिस ने दो युवतियों समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। इस बार इस गिरोह ने मुरादाबाद के एक युवक को अपना शिकार बनाने की कोशिश की थी लेकिन धर लिया गया।
विगत 10 जून को मुरादाबाद के असदुर्ररहमान के पास रिफा नाम की लड़की की कॉल आई थी। रिफा ने उससे पहले मीठी-मीठी बातें की और फिर मुलाक़ात का वक्त तय कर लिया। उसे ग्रेटर नोएडा स्थित पी-3 गोल चक्कर के पास बुलाया गया। असदुर्ररहमान अपने मित्र निजाम के साथ रिफा से मिलने गोल चक्कर पहुंचा, लेकिन इससे पहले रिफा ने अपने साथियों को वहां बुला रखा था।
योजना के अनुसार, गिरोह का मास्टरमाइंड राज चौधरी अपनी स्कॉर्पियो से संजना यादव, भूपेन्द्र सिंह, फैजान अहमद और राहुल कुमार के साथ मौके पर पहुंचा। फिर उसने किसी बहाने से असदुर्ररहमान व उसके मित्र निजाम को उसकी गाड़ी में ही बंधक बना लिया। इसके बाद उनसे गाली-गलौज और मारपीट की गई। पीड़ित से पांच लाख रुपये मांगे गए और ऐसा नहीं करने पर दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई। बताते हैं कि डरकर असदुर्ररहमान ने अपनी गाड़ी में रखे 50 हजार रुपये आरोपियों को दे दिये। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सारी जानकारी दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस गिरोह के बारे में सारी जानकारी जुटा रही है। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल एक कार, पांच आधार कार्ड, चार एटीएम कार्ड आदि बरामद हुए हैं।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT