पहले थप्पड़, फिर हंगामा, 'क्यों मारा....इसलिए मारा'

पहले थप्पड़, फिर हंगामा, 'क्यों मारा....इसलिए मारा'

सब की बात न्यूज। हिमाचल प्रदेश के मंडी से ताजा-ताजा सांसद बनी फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की एक महिला सुरक्षाकर्मी कुलविंदर कौर ने जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। अचानक हुए हमले से कंगना भी अवाक रह गई। वह एकाएक समझ ही नहीं पाईं कि ऐसा क्यों हुआ। इसके बाद वहां हंगामा हो गया। सुरक्षाकर्मियों ने कंगना को एकदम घेरे में ले लिया। तमाम पैपराजी भी वहां पहुंच गई लेकिन कंगना उनके एक भी सवाल का जवाब दिए बगैर वहां से चली गईं। बाद में महिला सुरक्षाकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया है। 


 - कंगना को थप्पड़ मारने वाली महिला सुरक्षाकर्मी कुलविंदर कौर-

-----

कंगना बोलीं- 'आई एम सेफ'

- शुभचिंतकों के फोन समेत मीडिया के सवालों की बौछार के बाद कंगना ने बाद में एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने सबसे पहले अपने शुभचिंतकों से कहा कि 'आई एम सेफ'। उसके बाद कहा कि उन्हें काफी फोन आ रहे हैं। सिक्योरिटी चेक से निकलने के बाद एक महिला सुरक्षाकर्मी ने हिट किया और गाली देने लगीं। यह भी कहा कि 'जो आतंकवाद और उग्रवाद पंजाब में पनप रहा है, हाउ विल बी हैंडल दैट '

- देखें क्या कहा कंगना ने


-----

महिला सुरक्षाकर्मी बोलीं- 'मेरी मां बैठी थी उस आंदोलन में '

- दरअसल, महिला सुरक्षाकर्मी किसानों के आंदोलन पर कंगना के दिए गए बयान से नाराज थी, जिसमें कंगना ने कहा था कि आंदोलन में सौ-सौ रुपये लेकर बैठे हैं। इस पर महिला सुरक्षाकर्मी का कहना था कि 'ये बैठी थी क्या उस वक्त, मेरी मां बैठी थी वहां'। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto