इस अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप लाइन काट रहा था युवक, लोगों ने पकड़ा

इस अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप लाइन काट रहा था युवक, लोगों ने पकड़ा

बदायूं। एक निजी अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप लाइन को काटने का प्रयास करता एक युवक धर दबोचा गया। यदि वह अपने मंसूबों में कामयाब हो जाता तो अस्पताल में कई उन मरीजों की जान को खतरा हो जाता जो ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। पकड़े गए युवक ने सहसवान के एक डॉक्टर व उनके बेटे समेत कुछ लोगों के इशारे पर इस घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी है। 

मामला बिसौली के माहेश्वरी अस्पताल का है। बताते हैं कि बृहस्पतिवार को लगभग दोपहर दो बजे माहेश्वरी अस्पताल के प्रबंधक रामप्रताप किसी काम से ऊपरी मंजिल पर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर ऑक्सीजन पाइप लाइन को चाकू से काटने का प्रयास कर रहे एक युवक पर पड़ी। प्रबंधक ने जब उसे टोका तो युवक चाकू दिखाता हुआ भागने लगा। प्रबंधक ने शोर मचाया तो अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा और आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम तारिक पुत्र आसिफ निवासी मोहल्ला चौधरी सहसवान बताया। युवक ने बताया कि वह सहसवान स्थित एक डॉक्टर के अस्पताल पर बतौर इलेक्ट्रिशियन काम करता है। उसे घटना को अंजाम देने के लिए उसे सहसवान के उसी डॉक्टर व उनके बेटे समेत सहसवान निवासी एक व्यक्ति ने भेजा था। बताया जाता है कि आरोपित युवक के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था जो मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपित को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। 

------

दो पक्षों में चल रहा जमीन का विवाद

बदायूं। चर्चा है कि दरअसल माहेश्वरी अस्पताल के डॉ. मनोज माहेश्वरी के कुछ रिश्तेदारों का जमीन संबंधी विवाद सहसवान के कुछ लोगों से चल रहा है। बताते हैं कि इस जमीन को सहसवान के आरोपित डॉक्टर खरीदना चाहते हैं। यह घटना भी इसी जमीनी विवाद का हिस्सा बताई जा रही है। हालंकि इस बात में कितनी सच्चाई है, इसका पता नहीं है। 

-चित्र प्रतीकात्मक -

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto