व्यापारी से मारपीट, पति-पत्नी समेत चार पर रिपोर्ट

व्यापारी से मारपीट, पति-पत्नी समेत चार पर रिपोर्ट

बदायूं। ककराला में एक व्यापारी के साथ मारपीट की गई। इसके बाद आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसमें नगर निवासी इमरान और मुशफ्फे राणा समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

ऊधम सिंह नगर निवासी सलीम पुत्र मुमताज़ अहमद ककराला में लकड़ी का टाल लगाते हैं। वह कई वर्षों से यह काम कर रहे हैं। विगत 12 जून की दोपहर के समय जब वह ककराला धर्मकांटे पर पहुंचा तो वहां पहले से ही मौजूद ककराला निवासी इमरान नैती व उसके पिता गुलफाम नैती, मुशफ़्फे राणा ने उसे गालियां देना शुरू कर दीं। उसने जब इस बात का विरोध किया तो आरोपितों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच इमरान नैती की पत्नी आशिया भी वहां पहुंच गइ और कपड़े फाड़ने की धमकी देने लगी। इसके बाद आरोपितों ने व्यापारी को जमकर पीटा। बाद में सभी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। नगर के कुछ लोगों ने पहुंचकर व्यापारी की मदद की। सलीम ने महिला समेत चारों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto